Breaking News

भाई दूज पर मायके जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

कादरचौक। भाई दूज पर मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गफ्फार नगला निवासी हीराकली (45) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुत्र अजय के साथ बाइक से मायके गभियाई नगला जा रही थीं। ककोड़ा के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से बाइक चला रहे अजय ने ब्रेक लगाया। इस दौरान हीराकली बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में शोक छा गया। उनके छह बच्चे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुट्टी मशीन की चपेट में आया किसान, हाथ कटकर हुआ अलग

Spread the loveउघैती के महानगर गांव में चारा काटते समय हुआ हादसा उघैती। थाना क्षेत्र …