फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में चोरों ने एक ही रात में आवासीय मकान और मंदिर को निशाना बना लिया। चोर घर से चांदी के आभूषण और करीब 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी पार कर दी।
पीड़ित जितेंद्र पुत्र होरीलाल के अनुसार, घटना के समय घर में उनकी भाभी गीता अकेली थीं। सोमवार सुबह जागने पर कमरे का दरवाजा खुला और सामान बिखरा मिला। बक्से से पाजेब, चांदी का गुच्छा और अन्य आभूषण गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
Budaun Amarprabhat