बदायूं। जिले में सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पखवाड़ा 16 से 30 नवंबर तक मनाया जाएगा।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें और निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखें।
कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एसडीएम मानवेंद्र सिंह, एएसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह, एआरटीओ हरिओम, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat