Breaking News

कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, व्यापारियों से किया संवाद

Spread the love

बिसौली। कस्बे में शांति एवं कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा आमजन व व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बाजारों में सघन पैदल गश्त की।
प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजारों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान इंस्पेक्टर ने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध व सजग है। उन्होंने असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात दोहराते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
अचानक निकले भारी पुलिस बल के पैदल मार्च से जहां अराजक तत्वों में हड़कंप देखने को मिला, वहीं आम नागरिकों, राहगीरों और दुकानदारों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सहसवान तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the loveबदायूं। सहसवान तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। …