उसावां। नगर पंचायत उसावां में संचालित डाकघर को अन्य ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव की जानकारी मिलने पर स्थानीय व्यापारियों और नगरवासियों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि डाकघर हटने से आम नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के ग्रामीणों को डाक एवं वित्तीय सेवाओं के लिए परेशानी हो सकती है।
इस संबंध में व्यापारियों ने पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता उर्फ धीरू भाई से मुलाकात की। उन्होंने जिला डाक अधीक्षक को पत्र भेजकर डाकघर को नगर में ही संचालित रखने की मांग की है। उन्होंने नगर के व्यावसायिक और प्रशासनिक महत्व का हवाला देते हुए जनहित में प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। पूर्व चेयरमैन ने विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया को भी मामले से अवगत कराया है। विधायक ने अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया है।
Budaun Amarprabhat