Breaking News

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज श्रद्धा और उल्लास से मना

Spread the love

बहनों ने तिलक कर भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की

ओरछी (बदायूं)। कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व भैया दूज बुधवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन बहन के हाथों तिलक कराने से भाई को सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। पर्व को लेकर क्षेत्र में दिनभर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा अलापुर

Spread the loveविधायक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, नगर भ्रमण में हुए …