Breaking News

त्योहारों को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने बाजारों में किया पैदल मार्च

Spread the love


बदायूँ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उझानी एवं बदायूँ नगर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने सर्राफा बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर पटाखा बाजारों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने व हटाने की साजिश पर आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

Spread the loveबदायूँ। शहर के पटेल चौक पर स्थापित देश के लौह पुरुष भारत रत्न …