कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, ऑनलाइन व्यवस्था वापस लेने की उठाई आवाज
बदायूँ। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल ऑफलाइन जमा कराने की मांग को लेकर कोषागार स्थित पेंशनर्स भवन पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद पेंशनर्स ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुशील कुमार को सौंपा।
प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र ने कहा कि बुजुर्ग पेंशनर्स को ऑनलाइन बिल जमा करने में परेशानी हो रही है। कई लोगों के बिल महीनों से लंबित हैं। जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने भी ऑनलाइन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे ऑफलाइन करने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन स्वरूप गुप्ता ने की। इस दौरान जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय सहित सैकड़ों पेंशनर्स मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat