Breaking News

पुरानी पेंशन बहाली समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 नवंबर को बीएसए कार्यालय पर गरजेंगे शिक्षक

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 18 नवंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बदायूं पर प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संजीव शर्मा ने सभी शिक्षकों से आंदोलन में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन संगठनों और शिक्षकों में फूट डालने का प्रयास कर रहा है, लेकिन संघ किसी भी कीमत पर विघटन स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने लखनऊ के ईको गार्डन से लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान तक संघ द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्षों की याद भी दिलाई।
धरने की प्रमुख 12 सूत्रीय मांगों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, 1 अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित शिक्षकों को इसका लाभ देने तथा विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखने की मांग प्रमुख है। इसके अतिरिक्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की एसटीएफ जांच न कराने, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति करने और 69000 शिक्षक भर्ती के डिग्रीधारियों पर ब्रिज कोर्स में 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता समाप्त करने की मांग उठाई गई है।
संगठन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की भांति 12 वर्ष पर प्रोन्नत वेतनमान, शीतकालीन अवकाश में स्थानांतरण, योग्यतानुसार मृतक आश्रितों व चौकीदारों की नियुक्ति तथा द्वितीय शनिवार व उपार्जित अवकाश दिए जाने की भी मांग की है। पदाधिकारियों ने 18 नवंबर को समय से बीएसए कार्यालय पहुंचकर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू और फोर्टिस हेल्थकेयर के बीच एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी और एलाइड हेल्थकेयर के स्टुडेंट्स …