Breaking News

मां ककोड़ा देवी और मां गंगा की आरती से भक्तिमय हुआ वातावरण

Spread the love

वेदमंत्रोंच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण हुआ

बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में मां ककोड़ा देवी मंदिर में मां ककोड़ा देवी और मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती की गई। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सहभागिता कर मां गंगा से लोककल्याण, सुख-समृद्धि और जनमानस के मंगल की कामना की।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। मंदिर के महंत धर्मगिरि महाराज ने मां ककोड़ा देवी का विधिविधान से पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मां की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर में गूंजते वैदिक मंत्रों, शंखनाद और घंटों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिरस से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

थाना गेट के सामने ही चरमराई यातायात व्यवस्था चारों मार्गों पर 2 घंटे फंसे रहे मेला ककोड़ा के श्रद्धालु

Spread the loveकादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले ऐतिहासिक ‘मेला ककोड़ा’ के आगाज …