Breaking News

ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतने वाले आसिम फय्याज को विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया सम्मानित

Spread the love

बदायूं। ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मोहम्मद आसिम फय्याज को पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने आवास पर सम्मानित किया। विधायक ने खिलाड़ी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में ऐसी उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद आसिम फय्याज प्रतिष्ठित अधिवक्ता मोहम्मद शीराज आलम के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी युवा खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में सेन सविता और दिवाकर समाज की संयुक्त बैठक, शिक्षा व एकजुटता पर दिया जोर

Spread the loveबिल्सी। विधायक हरीश शाक्य के आवास पर सेन सविता एवं दिवाकर समाज की …