Breaking News

नवागत डीआईजी मुनिराज ने संभाली कमान, मेला ककोड़ा की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

Spread the love

बदायूं। बरेली परिक्षेत्र के नवागत डीआईजी मुनिराज जी शनिवार को बदायूं पहुंचे। पुलिस लाइन में सशस्त्र पुलिस बल ने उन्हें गार्द सलामी देकर स्वागत किया। इसके बाद डीआईजी ने एसएसपी अंकिता शर्मा सहित पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। आगामी मेला ककोड़ा की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम, गोताखोरों की तैनाती, रात्रि गश्त बढ़ाने और सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया महिला सशक्तिकरण पर आधारित पुस्तकों का विमोचन, डॉ. त्रिवेन्द्र के प्रयासों को सराहा

Spread the loveउझानी (बदायूं)। एपीएम पीजी कॉलेज उझानी के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध साहित्यकार …