Breaking News

मेला ककोड़ा में मां गंगा की आराधना कर किया दीपदान, स्वच्छता और जल संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

बदायूं। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज असरासी के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीपदान किया। श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने मां गंगा को भारतीय संस्कृति की जीवनधारा बताया। वहीं मुकेश बाबू शाक्य ने कहा कि स्वच्छ जल मनुष्य, पशु-पक्षियों और समूचे जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। राजेंद्र कुमार, नंदराम शाक्य सहित अन्य लोगों ने गंगा स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रीगल कंपनी के डंपर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, बरेली में चल रहा उपचार

Spread the loveहादसे में युवक के सिर और पैर में आई गंभीर चोटें, हायर सेंटर …