बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मुकदमे में वांछित वारंटी रामचंद्र निवासी सुरैनी पापड़ी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते शिवमपाल, पिंटूपाल, सुधीर कुमार और विपिन कुमार को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
#BadaunPolice #PoliceAction #बदायूं #फैजगंजबेहटा #उसावां #कानूनव्यवस्था #AmarPrabhat
Budaun Amarprabhat