बदायूं। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुरेंद्र पाल सिंह ने मादक पदार्थ बरामदगी के एक मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए जेल में बिताई अवधि की सजा और चार हजार रुपये अर्थदंड सुनाया है।
विशेष लोक अभियोजक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 20 दिसंबर 2023 को सहसवान पुलिस ने गश्त के दौरान सुजावली तिराहे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोहम्मद कैफ निवासी गांव नदायल को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके थैले से 2 किलो 500 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर न्यायालय ने दोषसिद्धि का फैसला सुनाया। जुर्माना जमा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
Budaun Amarprabhat