Breaking News

दिवाली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो साथी घायल

Spread the love

बदायूं। दीपावली का त्योहार मनाने घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा जनपद बुलंदशहर के नरौरा कस्बे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम जिहुरी निवासी 30 वर्षीय हरिओम शुक्ला पुत्र सुरेंद्र शुक्ला गाजियाबाद की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। वह दो साथियों के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। नरौरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में हरिओम को बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जय श्रीराम के जयकारों के बीच हुआ प्रभु श्रीराम का राजतिलक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रामलीला संपन्न

Spread the loveमुजरिया। कृषि इंटर कॉलेज, अलीगंज चौकी परिसर में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का समापन …