Breaking News

नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को बदायूँ पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा

Spread the love

बदायूँ। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर संचालित ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत बदायूँ पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने के एक दोषी को तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम नवदिया निवासी धीरपाल पुत्र करन सिंह के विरुद्ध वर्ष 2021 में छेड़छाड़, गाली-गलौज, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उप निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह द्वारा पूर्ण कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में इस मुकदमे को ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के अंतर्गत चिन्हित किया गया। मॉनीटरिंग सेल बदायूँ, विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी तथा थाना दातागंज के पैरोकार आरक्षी मोनू की सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप बुधवार, 18 नवंबर 2026 को अदालत ने धीरपाल को दोषी करार दिया।
अदालत ने धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी को तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। साथ ही, अर्थदंड की संपूर्ण धनराशि पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम डैशबोर्ड पर विकास परियोजनाओं की सीडीओ ने की समीक्षा

Spread the loveखराब प्रगति वाली 18 परियोजनाओं पर जताई नाराजगी, संबंधित अधिकारियों को सुधार के …