Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कार्निवाल, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शनिवार को उत्साह और उल्लास के साथ भव्य कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसमें पीजी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। नन्हे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आकर्षक परिधानों से सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने भेलपुरी, गोलगप्पे, सैंडविच, चाट सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इसके साथ ही मनोरंजक खेलों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने स्टॉल संचालन के माध्यम से क्रय-विक्रय, धन प्रबंधन और टीमवर्क का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह और प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आग से एक दर्जन किसानों की कवार की गरियां जलकर राख, भारी नुकसान

Spread the loveबिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव बिलहैत में मंगलवार को शराब ठेके के …