Breaking News

भारतीय किसान यूनियन हल ने किया संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

जिला बदायूं के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज रामपुर में भारतीय किसान यूनियन हल ने किया संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर का शाहबाद में हुआ जोरदार स्वागत बोले- नदीम खान का परिवार मेरा परिवार है रामपुर भारतीय किसान यूनियन हल ने जनपद रामपुर में संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संगठन विस्तार किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर जनपद रामपुर की तहसील शाहबाद में राष्ट्रीय मंत्री नदीम खान के आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में पहुंचे यहां छोटे बच्चों बुजुर्गों, माताओं और बहनों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया स्वागत और सम्मान से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने नदीम खान एवं उनके पूरे परिवार का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नदीम खान का परिवार मेरा परिवार है। हमारे भारत देश का उज्ज्वल भविष्य तभी संभव है, जब सभी धर्मों और जातियों के लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहें अतुल तोमर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हल हमेशा गरीब किसानों और मजदूरों की आवाज बुलंद करते रहेंगे संगठन का मुख्य उद्देश्य शोषित, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाना तथा उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ना है इसी क्रम में समीक्षा बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं जिसमें उबैश खान को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रामपुर, अनस वसीम को जिला मंत्री, कैफ खान को जिला उपाध्यक्ष तथा फईम खान को उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए गरीब किसान, मजदूर एवं आम जनता की आवाज बनने का आह्वान किया इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल ठाकुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरजीत तोमर, राष्ट्रीय सचिव मनोज माथुर, प्रदेश महासचिव विकेश ठाकुर अखिलेश तोमर और मोहित तोमर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया दीपोत्सव, जिलाध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

Spread the loveबदायूं। दीपावली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में दीपोत्सव …