Breaking News

विधायक आशुतोष मौर्य ने भगवान श्रीराम का तिलक कर लिया आशीर्वाद

Spread the love

रामलीला हमारी धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और मर्यादा की पहचान है : आशुतोष मौर्य
बगरैन। क्षेत्र के पेपल गांव में आयोजित समाज कल्याण आदर्श रामलीला में उस समय विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन गया, जब बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और रामलीला मंचन की गौरवशाली परंपराओं पर प्रकाश डाला।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि रामलीला हमारी प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत और आदर्श है। उनके जीवन से हमें सत्य, त्याग, प्रेम, भाईचारे, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने आगे कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों की प्रासंगिकता बरकरार है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में इनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना जागृत होने के साथ ही आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को बल मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बगरैन रितेश चौहान एवं समाज कल्याण आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत सिंह रघुवंशी ने विधायक आशुतोष मौर्य को तिलक लगाकर व पटका पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर रवि लाल सिंह, निर्दोष श्रीमाली, जितेंद्र गुप्ता, राहुल सिंह, विनय सिंह, राजेश शर्मा, मुकेश भदौरिया, रजत चौहान, ध्रुव सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

17 नवंबर को होगा वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन

Spread the loveछात्राओं के बीच होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं अनन्त घोष ब्यूरो बदायूं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी …