Breaking News

कश्यप और प्रजापति समाज की सामाजिक संगोष्ठी सम्पन्न विधायक हरीश शाक्य ने किया आत्मीय संवाद

Spread the love

बिल्सी। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर कश्यप समाज और प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप और महाराज दक्ष प्रजापति के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर व नमन करते हुए किया गया। इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने दोनों समाजों के प्रबुद्धजनों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि कश्यप समाज और प्रजापति समाज परिश्रम, स्वाभिमान और सेवा का प्रतीक हैं। इन दोनों समाजों ने सदैव अपने कर्म, कौशल और उत्कृष्ट संस्कारों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप और महाराज दक्ष प्रजापति का त्याग, तपस्या और ज्ञान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
विधायक ने आगे कहा कि इस प्रकार की सामाजिक संगोष्ठियां समाज में एकता, समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास में सभी की सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है और बिना किसी भेदभाव के हर समाज को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
इस दौरान उन्होंने दोनों समाजों के युवाओं और नागरिकों को शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा अपनी ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में नेकपाल कश्यप, जितेंद्र कश्यप, संजीव प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, शिवराज कश्यप, लोक राम कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, पवन कश्यप, श्याम सिंह कश्यप, रामौतार कश्यप, विष्णु कश्यप, महिपाल कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, महेंद्र कश्यप, राहुल प्रजापति, जगबीर प्रजापति, गनपत प्रजापति, मिश्रीलाल प्रजापति, सेवाराम प्रजापति और शंकर लाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्त, 114 वाहनों के चालान

Spread the loveसड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्त, 114 वाहनों के चालान …