Breaking News

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उघैती और इस्लामनगर के विवेचकों का किया अर्दली रूम, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Spread the love

बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना उघैती पर पहुंचकर थाना उघैती एवं थाना इस्लामनगर के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया।
अर्दली रूम के दौरान एएसपी ग्रामीण ने प्रत्येक विवेचक से उनके पास लंबित चल रही विवेचनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और एक-एक मामले की बिंदुवार गहन समीक्षा की। उन्होंने विवेचनाओं में देरी के कारणों को जानते हुए सभी विवेचकों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने विवेचकों को निर्देशित किया कि किसी भी मुकदमे की जांच के दौरान साक्ष्यों का संकलन, गवाहों के बयान दर्ज करने और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाइयों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि विवेचना कार्य में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम में रह रहीं माता चंद्रावती का सफल ऑपरेशन, सहयोगियों ने निभाई मानवता की मिसाल

Spread the loveबिल्सी। पिछले कई वर्षों से आश्रम में रह रहीं माता चंद्रावती का सहसवान …