Breaking News

मिनी कुंभ’ मेला ककोड़ा की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद, एसपी सिटी और सीओ उझानी ने की ब्रीफिंग

Spread the love

‘
बदायूं। रुहेलखंड के प्रसिद्ध ‘मिनी कुंभ’ मेला ककोड़ा के सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंगलवार, 17 नवंबर 2026 से प्रारंभ होने वाले इस विशाल मेले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पांडेय ने मेला परिसर में ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहने और पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन के साथ पुलिसकर्मी अत्यंत शालीन, विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार रखें।
इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, गंगा घाटों पर स्नान के दौरान विशेष सुरक्षा व सतर्कता बरतने तथा मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मेला ककोड़ा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाई दूज पर रेलवे स्टेशन के पीछे लगा जाम, राहगीरों को हुई परेशानी

Spread the loveदबतोरी। भाई दूज के त्योहार पर बुधवार को दबतोरी में रेलवे स्टेशन के …