Breaking News

मंडी समिति के सचल दल पर हमले के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, चार डंडे बरामद

Spread the love

सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद

उझानी (बदायूं)। मंडी समिति के सचल दल पर हमला कर सुरक्षा गार्डों को घायल करने के मामले में उझानी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल किए गए चार डंडे बरामद किए हैं। उपचार के दौरान सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार की मौत होने के बाद मुकदमे में हत्या की धारा 103(1) और सामूहिक दायित्व से संबंधित धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को मंडी समिति की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मिर्च से लदी पिकअप को रोककर मंडी से संबंधित कागजात मांगे गए। आरोप है कि इस पर विवाद हो गया और कुछ लोगों ने एकराय होकर लाठी-डंडों से सचल दल पर हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार और वेदपाल घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल राकेश कुमार को उपचार के लिए बरेली मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां 21 नवंबर की रात 11:31 बजे उनकी मौत हो गई।

मामले में मंडी समिति के सचिव रिंकूलाल कश्यप की तहरीर पर उझानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए रतीराम पुत्र धर्म सिंह और पिंटू उर्फ नरेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी नगला सालार, थाना मुजरिया, शिवम पुत्र निरोत्तम सिंह निवासी नगरिया हरदास, थाना अलापुर तथा धनपाल पुत्र महेंद्रपाल निवासी कुड़ानर सिंहपुर, थाना उझानी को पुलिस ने 22 नवंबर को गौशाला के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से चार डंडे बरामद किए। साथ ही एक होंडा सीबीजेड मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध राहुल सिंह चौहान और थाना उझानी की पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंडी समिति के सचल दल पर हमले में घायल सुरक्षा गार्ड की बरेली में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the loveउझानी (बदायूं)। नगर में मंडी शुल्क की चोरी रोकने में जुटे कृषि उत्पादन …