Breaking News

गंगा एक्सप्रेसवे पर अनाधिकृत बसों के खिलाफ अभियान, 12 के चालान

Spread the love

बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अनाधिकृत रूप से संचालित बसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दूसरे दिन अनाधिकृत रूप से संचालित 12 बसों के चालान किए गए।

चेकिंग के दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा मानक और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की गई। अभियान में एआरटीओ हरिओम, यात्री एवं मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार, परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक सहित यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने और अनाधिकृत रूप से वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए 4 शहरों के पुलिस कमिश्नर

Spread the loveउत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने कानून-व्यवस्था को …