बिल्सी (बदायूँ)। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की विषयगत जानकारी, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता का आकलन किया गया।
प्रश्नपत्र में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न शामिल रहे। विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में प्रश्न हल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ओलंपियाड से बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता प्रभारी केशव शर्मा ने आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागी विद्यार्थियों और सहयोगी शिक्षकों की सराहना की।
Budaun Amarprabhat