Breaking News

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों को जादूगर सम्राट ने दिखाए मैजिक करतब |

Spread the love

**
बिल्सी:- आज नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में रेडक्रास सोसायटी मोटीवेशनल मैजीशियन विचारक एवं प्रेरक द्वारा विद्यालय में बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जादूगर श्री रामलखन सम्राट की ओर से दिखाए गए करतबों को देखकर छात्र-छात्राएँ दांतों तले अंगुलिया दबाने के लिए मजबूर हो गए | कई छात्र जादूगर की ओर से दिखाई गयी चीजों को काफी देर तक अचंभित होकर देखते रहे | हालाँकि जादूगर ने बच्चों से कहा कि यह सब केवल हाथ की कला है | छात्रों ने मैजिक शो का भरपूर आनंद लिया | प्रसिद्ध जादूगर श्री रामलखन सम्राट ने जादू से रिबन निकलना, फायर मैजिक, कार्ड ट्रिक्स, जादुई छड़ी से जादू करना, जैसे और भी जादुई करतब दिखाए जिसे देखकर सभी बच्चे हैरत में पड़ गए | जादूगर ने बच्चों को स्वस्थ खानपान के लिए प्रेरित किया | जादूगर ने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास किया बच्चों ने जादूगर के साथ साथ मैजिक सीखा तथा दूसरे बच्चों के सामने करतब करके भी दिखाया। जादूगर का खेल देखकर वहां मौजूद अध्यापक भी दंग रह गए।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी के द्वारा आयोजित यह मैजिक शो न केवल बच्चों के लिए मनोरंजक था, बल्कि इससे उनमे सीखने और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिला | रेडक्रास सोसायटी द्वारा समाज कल्याण के लिए विभिन्न कार्य किये जाते हैं।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि मैजिक शो का आयोजन सभी विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन व मनोरंजन के लिए किया जाता हैं। जिससे बच्चों को किताबी ज्ञान से बाहर निकलकर बाहरी दुनिया के बारे में जानने का मौका मिलता है तथा बच्चे जिसे जादू समझते हैं वह कोई जादू नही बल्कि वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत की हुई कला है | इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उत्साह के साथ संपन्न हुआ ‘स्पेलैथॉन’ प्रतियोगिता का प्रथम चरण, बच्चों ने दिखाई भाषाई प्रतिभा

Spread the loveबदायूं। शहर के मदर एथीना स्कूल में शुक्रवार को कक्षा-1 से कक्षा-8 तक …