बदायूं। सदर विधायक/पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आज नगर पंचायत वजीरगंज में हरि बोल सेवा समिति द्वारा निशुल्क सैकड़ो हेलमेट वितरित किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि पिछले कई दिनों से हरिबोल सेवा समिति निःशुल्क हेलमेट वितरित कर रही है, क्योंकि हमारी इच्छा है कि जनपद का कोई भी व्यक्ति हेलमेट के अभाव में अपने जीवन को खतरे में न डाले क्योंकि बाइक सवार यदि हेलमेट लगाते हैं तो उनकी जान की सुरक्षा रहती है। उन्होंने कहा कि आए दिन हम देखते हैं लोगों की हेलमेट न होने की वजह से जान चली जाती है। हमारी समिति ने यह तय किया है कि जनपद का प्रत्येक बाइक चलाने वाला व्यक्ति हेलमेट लगाए, उसके लिए हमारा अभियान जारी रहेगा।
सदर विधायक महेश गुप्ता ने सभी बाइक सवार लोगों से आग्रह किया है कि अपने व अपने परिवार की खुशी के लिए घर से हेलमेट लगाकर ही बाइक से निकलें, जिससे आप सुरक्षित अपने घर पहुंचे। यदि किसी परिवार का एक व्यक्ति एक्सीडेंट में दुर्घटना में घायल होता है या उसकी जान जाती है तो पूरे परिवार पर संकट का पहाड़ टूटता है, इसलिए आप सभी लोग आज से यह संकल्प लें कि जिन लोगों को हेलमेट मिला है वह बिना हेलमेट के घर से बाहर बाइक से न जाए। आज 500 हेलमेट प्रथम गुप्ता पुत्र श्री सुजीत गुप्ता स्वराज ट्रैक्टर की तरफ से हरिबोल सेवा समिति को दिए गए।
कार्यक्रम में हरि बोल सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुभाष गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव, भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, राहुल वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, आदर्श परिवार के प्रथम गुप्ता, अनुज सक्सेना, सुमित वार्ष्णेय, राघव सिंह, नितिन सिंह, पुष्पेंद्र सैनी, रिद्धि प्रताप सिंह, जयपाल दिवाकर, मधुसूदन गुप्ता, हिमांशु कठेरिया, इंस्पेक्टर वजीरगंज अरविन्द सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात आरएल राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Check Also
एनआरएलएम के तहत 28 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम संगठन की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी
Spread the loveआसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड अंबियापुर में वीओ …
Budaun Amarprabhat