Breaking News

बच्चों ने टिफिन शेयरिंग एक्टिविटी में सहभागिता की।

Spread the love

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में किंडरगार्ङन सेक्सन मे शिक्षिकाए गौरी सिंह, स्वाति, सुंदरी, शालू, विनीता, कृति, अर्चना एवं मुस्कान के दिशा निर्देशन में बच्चों ने टिफिन शेयरिंग एक्टिविटी में सहभागिता की। बच्चों ने हाथ धोकर पहले मंत्रोच्चार किया, फिर भगवान को याद करके धन्यवाद देकर लंच ना लाने वाले विद्यार्थियों को अपना भोजन, फल, पानी, मिठाई आदि शेयर किए, बच्चों ने खूब मस्ती की। इस दौरान अधिराज, तेजस, हिमांशु, अक्षिता, कामना, आदित्य, प्रिंस, मुस्कान आदि बच्चों ने अत्यंत ही शिष्टाचार पूर्ण ढंग से भोजन किया। कक्षा एक से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों में अंग्रेजी हिंदी हस्त लेखन सुलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें आरव, वंश, आयुषी, आकाश, अभि, राधिका, शिखा, नैतिक, आव्या, अक्षिता, अन्व॔, नित्या, सपना, अंशिका, रचित अभिनव प्रतीक पथ मितांशी समृद्ध आहिल, अयान, अनुष्का, रिज़वा, आयुष पाल, मिष्ठी, शौर्य आदि छात्र छात्रा क्रमांशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताएं एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बावेजा के दिशा निर्देशन में कराई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनू बत्रा एवं निर्देशक अखिलेश वार्ष्णेय ने बच्चों के अथक प्रयासों की सराहना की एवं सभी को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू

Spread the love17 और 24 अक्टूबर को 2778 मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, चार …