Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाई प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि

Spread the love

नेहरु के हाथों में कमान आने से बदली थी देश की तसवीर, अरविंद सेंगर
कांग्रेसियों ने मनाई प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि
उरई। भारत सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री महान नेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पं0 जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुयी।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष अरवन्दि सिंह सेंगर एवं शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ था, उस समय देश की अर्थव्यवस्था जीर्ण-शीर्ण थी, तब नेहरू जी ने देश का नेतृत्व संभाला था। पूर्व प्रदेश सचिव अनुज मश्रिा, पूर्व प्रदेश सचिव प्रेम नारायण पाल, सन्तराम नीलांचल ने कहा कि आजादी के बाद देश के विकास के लिये पंचवर्षीय विकास योजना एम्स, इसरो एवं अन्य संसाधन देश को दिये। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुन्दर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मश्रिा ने कहा कि आज भी राजनीति जिस प्रकार पद लोलुप व धन लोलुप एवं बड़े उद्योग पतियों के हाथ में सत्ता की चाभी है जबकि नेहरू जी ने आनंद भवन के रूप में देश को समर्पित कर दिया। इस गोष्ठी को प्रमुख रूप से भुवन त्रिपाठी, चन्द्रशेखर वर्मा, सीताराम वर्मा, देवेन्द्र बाल्मीकि, सद्धिार्थ दीवौलिया, अखिलेश चौधरी, संतोष ठाकुर, मजहर खान, ओमनारायण शर्मा, जमुनादास अहिरवार, घनश्याम राठौर, जितेन्द्र मोहन वर्मा, आशीष बुन्देला, आदत्यि मश्रिा, अशोक सक्सेना, योेगेन्द्र सिंह, कल्लू ठाकुर, लालू शेख, प्रदीप कुमार तिवारी, हामिद खान (मामू), यागवेन्द्र सिंह सेवादल अध्यक्ष आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!