बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने शनिवार को एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्यौराज पुत्र चन्द्रकेश निवासी ग्राम रसूलपुर कलां, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रसूलपुर कलां गांव से जरीफनगर की ओर करीब 50 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ थाना जरीफनगर में मुकदमा संख्या 177/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
Budaun Amarprabhat