बदायूं। कोतवाली पुलिस ने सरकारी राजस्व से जुड़े करीब 2.93 करोड़ रुपये के कथित कर अपवंचन के मामले में वांछित अभियुक्त सद्दाम अली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, राज्य कर विभाग, बरेली रेंज की ओर से मिली शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 157/2026 दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फर्जी बिलिंग और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के माध्यम से सरकारी राजस्व को 293 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई गई।
इस मामले में सद्दाम अली पुत्र फरजन्द अली निवासी नागर पुखारा, थाना उघैती, बदायूं को वांछित अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने 24 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।
Budaun Amarprabhat