Breaking News

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला घायल

Spread the love

बिल्सी। नगर में बदायूं स्टैंड के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। उनके हाथ में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मोहल्ला नंबर छह निवासी शिल्पी के अनुसार, उनकी मां कलावती दोपहर के समय बदायूं स्टैंड से घर लौट रही थीं। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से वह घायल हो गईं। हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोट आई।

परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घटना के संबंध में अन्य जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अर्पित उपाध्याय का अंडर-17 मंडलीय क्रिकेट टीम में चयन, कानपुर में खेलेंगे प्रदेशीय प्रतियोगिता*

Spread the love* बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में कक्षा 11 में अध्ययनरत कोट …