बदायूं। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो युवकों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान हुसैन अंसारी और हासिम उर्फ बड़े निवासी वार्ड नंबर चार, दातागंज के रूप में हुई है। कार्रवाई बरेली-दातागंज रोड पर पुरानी चुंगी के पास की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल 20 अक्टूबर को आर्य समाज चौक के पास एक घर के सामने से चोरी करने और दूसरी मोटरसाइकिल अलीगढ़ से चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, दोनों मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट हटाकर उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों और बाल अपचारियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
Budaun Amarprabhat