Breaking News

*फ्यूचर लीडर्स स्कूल में समर कैंप का भव्य समापन समारोह*

Spread the love

*फ्यूचर लीडर्स स्कूल में समर कैंप का भव्य समापन समारोह*

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में चल रहे समर कैंप का भव्य समापन समारोह हुआ । फ्यूचर लीडर्स स्कूल का वार्षिक ग्रीष्मकालीन शिविर एक जीवंत और यादगार समापन समारोह में संपन्न हुआ, जो सीखने, रचनात्मकता और सौहार्द के एक रोमांचक मौसम के अंत का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राजीव कुमार सिंह ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का उत्साह पूर्वक प्रदर्शन किया जो पिछले कुछ हफ्तों की उपलब्धियों और अनुभवों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट राजेंद्र मौर्य ने विद्यार्थियों द्वारा समर कैंप के दौरान की गई गतिविधियों की प्रशंसा की और उन्हें और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करना है। पिछले नौ दिनों में बच्चों को अलग-अलग गतिविधियों जैसे स्पोर्ट्स, एडवेंचर, डांस, मेंहदी, घुड़सवारी, बॉक्सिंग, स्केटिंग,पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, कैरियर काउंसलिंग, ताइकोंडो, योग, ड्राइंग और पेंटिंग गतिविधियां करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला बिखेरी। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने आकर्षित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा, “हमारा ग्रीष्मकालीन शिविर न केवल शिक्षित करने के लिए बल्कि हमारे छात्रों को कई गतिविधियों में प्रेरित करने और संलग्न करने के लिए भी बनाया गया है।इस अवसर पर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य, आर. डी. शर्मा, अंकित राठौर,  मुनीश शर्मा, शिवानी सिंह, आकांक्षा गौतम प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव,  रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) रवीना (पी. टी. आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, अमन सिंह, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया पटेल, निशा सलमानी रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा और प्रिंस परमार उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आज का व्यापारिक राशिफल: कारोबार में कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को सतर्क रहने की जरूरत

Spread the loveमेष: आज व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस …

error: Content is protected !!