Breaking News

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बायोमैट्रिक उपस्थिति के साथ होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा

Spread the love

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने संयुक्त बी0एड0 प्रवेश परीक्षा (2025-27) की तैयारियों के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि परीक्षा आगामी 01 जून चार केन्द्रों में होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र, प्रवेश पत्र की छाया प्रति, एक पासपोर्ट साइज की फोटो तथा एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में मोबाइल, केलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन आदि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 1441 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराया जा रहा है, जिसके लिए विश्वविद्यालय स्तर से नोडल अधिकारी डॉ0 राकेश कुमार व महिपद को जनपद भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी तथा अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी ली जाएगी। उन्होंने पार्किंग, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था व तलाशी आदि विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यस्थापक की तैनाती भी की गई है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 01 जून को आयोजित होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, इसमें कुल 1441 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा दो पालियों में प्रातः 09ः00 से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा अपराह्न 02ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक होगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को दो पेपर अलग-अलग पालियों में देने होंगे। परीक्षा के लिए बनाए गए चार केंद्रांे में राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में 173 अभ्यर्थी, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 384, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 384 तथा एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए चार सदस्यीय सचल दल बनाया गया है। उप जिलाधिकारी सदर को दास डिग्री कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज के लिए केंद्र प्रतिनिधि तथा उप जिलाधिकारी न्यायिक बिल्सी को राजकीय महाविद्यालय आवास विकास व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिए केंद्र प्रतिनिधि बनाया गया है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 प्रवेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!