Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ के छात्रों ने फन सिटी वॉटर पार्क में की शैक्षिक व मनोरंजनात्मक सैर’

Spread the love

‘लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ के छात्रों ने फन सिटी वॉटर पार्क में की शैक्षिक व मनोरंजनात्मक सैर’

आज दिनांक 30/05/2025 को लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ के छात्रों ने फन सिटी वॉटर पार्क की रोमांचक सैर का आनंद लिया। इस शैक्षिक व मनोरंजनात्मक यात्रा का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन के माध्यम से सामूहिकता, अनुशासन और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।

छात्रों ने विभिन्न वॉटर राइड्स का आनंद लिया और खुली हवा में समय बिताकर मानसिक और शारीरिक ताजगी का अनुभव किया। शिक्षकों व स्टाफ की सतर्क निगरानी में यह यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित और सफल रही।

विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई, जिससे छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिल सके।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवी शर्मा, श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी, और प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी स्वयं मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन की उपस्थिति ने इस यात्रा को और भी प्रेरणादायक बना दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …