Breaking News

सालों से चली आ रही दिक्कत दूर होने पर प्रशासन का आभार जताया

Spread the love

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव उल्ला में सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जे हटवाने से ग्रामीणों को राहत मिली है। उन्होंने सालों से चली आ रही दिक्कत दूर होने पर प्रशासन का आभार जताया।
रविवार को नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में राजस्व, विकास विभाग एवं पुलिस बल ने गांव उल्ला के चकमार्ग गाटा संख्या 45 /0.079 पर भुवनेश, महेंद्र, राजवीर आदि का चकबंदी के समय से अवैध कब्जा था। चकमार्ग को राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराकर मिट्टी का कार्य करवा दिया गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे जिन्होंने सालों से चली आ रही दिक्कत दूर होने पर तहसील स्तरीय अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान लेखपाल अनुज, आदित्य, दीपक भटनागर, पुलिस विभाग की टीम से उपनिरीक्षक नजीर अली, कांस्टेबल वी.एस. चौहान आदि उपस्थित रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!