Breaking News

घरों से प्यार घट कर बाहर बढ़ रहा है। दोस्तों के साथ करता है पार्टी भाई से लड़ रहा है।

Spread the love

बिल्सी:-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में अरिहंत वृक्षारोपण समिति एवं उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति के सह-तत्वावधान में आयोजित 2 दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय दिन कवि सम्मेलन एवं सामूहिक रूप से पौधारोपण का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के जनपदो से पधारें 11 कवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजक वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा पेड़ों के कई लाभ होते हैं, जैसे कि हवा और पानी को साफ करना, जलवायु परिवर्तन से लड़ना, वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करना, और मानव स्वास्थ्य में सुधार करना है । इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं व कवियों को पौधे वितरित किए गए यहां
कवि सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कवि नरेंद्र गरल ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प भेंट कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया

बदायूं से पधारे कवि अचिन मासूम ने पड़ा की

प्रभु ने हमको सौंपा है सुखद उपहार धरती का
नदी फल फूल झरने झील हैं आधार धरती का
ये दाता प्राण वायु के इन्हें भूले से मत काटो
लगाओ पेड़ मिलकर के करो श्रृंगार धरती का।।

बदायूं से पधारे प्रभाकर सक्सेना ने पड़ा कि
कोख धरा हुई नीर से सूखी ,सूनी क्यों वनमाला है
देखो कैसा अजब नजारा, कुदरत ने दिखलाया है

वरिष्ठ साहित्यकार कवि नरेंद्र गरल ने पढ़ा की

हे दिवाकर प्रभु प्रार्थना यह सुनो
प्राणियों को अधिक ताप मत दीजिये.
लहलहाती धरा है सुता आपकी
इस सुता को भी अब श्राप मत दीजिये।

स्थानीय कवि विष्णु असावा ने पड़ा कि

है बेटियोँ से रोशनी सारे जहान में
देवी सी पूजी जाती हैं भारत महान में

कवि आकाश पाठक ने पड़ा कि
घरों से प्यार घट कर बाहर बढ़ रहा है।
दोस्तों के साथ करता है पार्टी भाई से लड़ रहा है।

कवि ओजस्वी जौहरी ने पड़ा की
होठों पे प्यास थी मेरे जल पी नहीं सका
बिछड़ा जो इक नदी से तो फिर जी नहीं सका।

बिसौली से पधारे कवि हर गोविन्द पाठक ( दीन ) ने पड़ा कि

मैं सदा रवि की तपन को लेता रहा ।
खड़े-खड़े मानव को छाया देता रहा ।
यदि खाद पानी तू देता रहता मुझे ।
तो सच्चा मानव सदैव कहता तुझे।

कवि देव ठाकुर ने पढ़ा की सारे तीरथ धाम आपके चरणों में ।

हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में ।।

इसके अलावा अमित अंबर सोमेंद्र माहेश्वरी सोम ,विवेक अज्ञानी ने भी अपना-अपना काव्य पाठ किया
इस मौके पर संस्था के संरक्षक विष्णु असावा ,मृगांक जैन,जिलाध्यक्ष डॉ श्री कृष्ण गुप्ता, ट्री मैन प्रशांत जैन, देव ठाकुर,अनुज वार्ष्णेय,पीयूष वार्ष्णेय,डॉ नीरज अग्निहोत्री,रमेश बाबू शर्मा,नरेंद्र गरल ,ओजस्वी जौहरी, संदीप मिश्रा,लव कुमार वार्ष्णेय,वंश गिरी आदि लोग मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!