बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य के आवास पर सेन सविता एवं दिवाकर समाज की संयुक्त सामाजिक बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर और संत शिरोमणि गाडगे महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा हुई। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन समाज सेवा, शिक्षा और समानता की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने और बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। साथ ही कहा कि समाज की जायज मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Budaun Amarprabhat