Breaking News

पटाखा बाजार में अग्निशमन विभाग का औचक निरीक्षण, दुकानदारों को दी चेतावनी

Spread the love

सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर कार्रवाई की हिदायत, ग्राहकों को भी किया जागरूक

बिसौली। त्योहारों के मद्देनजर अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। अग्निशमन केंद्र प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने टीम के साथ आंवला रोड स्थित पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, पानी और रेत से भरी बाल्टियों की उपलब्धता जांची गई।

उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित मात्रा में ही पटाखे रखने, नो-स्मोकिंग बोर्ड लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही पटाखे खरीदने पहुंचे लोगों को खुले स्थान पर आतिशबाजी करने और बच्चों को बड़ों की निगरानी में पटाखे जलाने की सलाह दी।

निरीक्षण में कुछ दुकानों पर सुरक्षा उपकरणों की कमी मिलने पर मानक पूरे करने की चेतावनी दी गई। टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। इस दौरान मुकेश कुमार, मनीष सिंह, विकास ढाका और मोहित सिरोही मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिषदीय स्कूलों में बिजली कटौती पर शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

Spread the loveस्मार्ट मीटर को लेकर विवाद, कनेक्शन बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी …