Breaking News

मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग के इलाज की सुविधाएं बढ़ाने की मांग

Spread the love

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और हृदय रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने लखनऊ में शासन के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा वी. हेकाली झिमोमी को मांगों से संबंधित पत्र सौंपे।

विधायक ने मेडिकल कॉलेज में आधुनिक संसाधन और कार्डियोलॉजी की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इससे बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को हृदय रोग के उपचार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इसके अलावा उन्होंने शहर में जेल की खाली पड़ी भूमि का जनहित में उपयोग कर पार्क विकसित कराने का प्रस्ताव भी रखा। विधायक ने मेडिकल कॉलेज के बुनियादी ढांचे और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत बताई। उनके अनुसार, आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वास्थ्य योजनाओं की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Spread the loveजननी सुरक्षा योजना के भुगतान और संस्थागत प्रसव का लक्ष्य पूरा करने के …