कादरचौक में एसबीआई बैंक के सामने हुआ हादसा, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
कादरचौक (बदायूं)। थाना कादरचौक में ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे पीआरडी जवान रामवीर गौतम सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा 24 अक्टूबर को कादरचौक में एसबीआई बैंक के सामने हुआ। घायल जवान के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ग्राम पंचायत लभारी निवासी रामवीर गौतम के अनुसार, वह ड्यूटी के बाद घर जाते समय चाय पीने के लिए बैंक के सामने रुके थे। इसी दौरान बोलेरो पिकअप की टक्कर से वह घायल हो गए।
रामवीर गौतम ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई और उनके खिलाफ भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने अपने बेटे की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और संबंधित वाहन के बारे में पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Budaun Amarprabhat