जरीफनगर। थाना जरीफनगर पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम हसनपुर टप्पा वैश्य निवासी अवधेश का मोबाइल बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया था। मामले में आकाश पुत्र सत्यपाल निवासी दहगंवा को ग्राम जतकी के यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Budaun Amarprabhat