बिनावर क्षेत्र की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भूरीपुर (मझरा कुसैना) निवासी बाबूराम की पुत्री ममता का विवाह 9 जुलाई 2019 को सहसवान क्षेत्र निवासी मुकेश के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था।
मायके पक्ष के मुताबिक, ममता पिछले चार-पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर उसे मायके छोड़ा गया, जहां परिजन उपचार के लिए घटपुरी सीएचसी ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं।
पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Budaun Amarprabhat