Breaking News

गिन्दो देवी कॉलेज में छात्राओं को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Spread the love

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों के पालन की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की। प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा ने छात्राओं से स्वयं जागरूक बनकर परिवार और समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यातायात माह में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बांटे हेलमेट, नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित

Spread the love बदायूं। यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत बुधवार को भामाशाह चौराहे पर सड़क …