Breaking News

नशे के खिलाफ युवाओं ने किया जागरूक, लघुनाटिका से दिखाए दुष्परिणाम

Spread the love

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवियों ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2047’ अभियान के तहत लघुनाटिका प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने अभिनय के जरिए दिखाया कि नशे की लत किस तरह परिवार, शिक्षा और भविष्य को बर्बाद कर देती है। प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के प्रो. राजुल रस्तोगी दिल्ली में मेडिकल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डिपार्टमेंट ऑफ …