Breaking News

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण

Spread the love

दीपावली पर बदायूं को मिली 11 करोड़ की बिजली परियोजना की सौगात

बदायूं। दीपावली के अवसर पर बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अनुगुइया सल्लन नगर में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।

2×5 एमवीए क्षमता वाले इस उपकेंद्र के साथ 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों का निर्माण भी कराया गया है। परियोजना से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने और बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 6 शातिर दबोचे, ब्रेजा कार, 250 लीटर ट्रांसफार्मर तेल व तमंचा बरामद

Spread the loveबदायूँ। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के …