मुजरिया। कृषि इंटर कॉलेज, अलीगंज चौकी परिसर में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। दिन में रावण वध के बाद रात्रि में विधायक हरीश शाक्य ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ प्रभु श्रीराम का राजतिलक कर आरती उतारी। विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श और मर्यादा समाज को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इसके बाद सांस्कृतिक दल ने मनमोहक प्रस्तुतियां और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।
Budaun Amarprabhat