Breaking News

जितेन्द्र सोनकर बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री

Spread the love

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं निवासी जितेन्द्र सोनकर को अनुसूचित जाति मोर्चा, ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और परिचितों ने बधाई दी।

जितेन्द्र सोनकर मूल रूप से दातागंज क्षेत्र के ग्राम बेला डांडी के निवासी हैं। वर्तमान में वह बाबा कॉलोनी, सिविल लाइंस बदायूं में रहते हैं। उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री के रूप में की थी। इसके बाद भाजपा विस्तारक और जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों पर कार्य किया।

नई जिम्मेदारी मिलने पर जितेन्द्र सोनकर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह मिले दायित्व का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के प्रो. राजुल रस्तोगी दिल्ली में मेडिकल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डिपार्टमेंट ऑफ …